फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र में अलग अलग गांवों में दुष्कर्म किए जाने की दो घटनाओं के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में 28 जुलाई की शाम युवती शौच के लिए गई हुई थी। वापस आते समय गांव के ही आरोपी अजीत ने उसके साथ मक्का के खेत में दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी युवती ने परिजन को दी। पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी अजीत को गांव के ही पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक अन्य मामले में महिला के साथ दुष्कर्म करने का फरार चल रहा आरोपी जिया अहमद को कस्बा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसे भी पुलिस ने जेल भेजा है।थाना प्रभारी अनिल दौहरे ने बताया कि अलग अलग स्थानों से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें