फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उल्लू दिखाकर ताबीज बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।फतेहाबाद में वन विभाग की गिरफ्त में उल्लू के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर सती मंदिर के पास बुधवार दोपहर वन विभाग की टीम ने बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लकड़ी के पिंजरे में एक उल्लू, उल्लू के दो पंजे, सेही का एक कांटा समेत अन्य सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:55 बजे सूचना मिली थी कि फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर सती मंदिर के पास नहर किनारे सड़क पर बाइक सवार दो लोगों के पास लकड़ी के पिंजरे में उल्लू है। वन रक्षक सोहन को टीम के साथ मौके पर भेजा गया। टीम को देखकर दोनों बाइक सवार भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों ने अपने नाम सदुआ पुत्र रसीद खान और शोला पुत्र कम्मू निवासी कौरई, थाना किरावली, आगरा बताए। तलाशी में लकड़ी के पिंजरे में उल्लू, उल्लू के दो पंजे, सेही का एक कांटा, बाइक समेत ताबीज बनाने का अन्य सामान मिला। दोनों ने बताया कि वे रिश्तेदार हैं। आरोपियों के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले उन्होंने किसी व्यक्ति से उल्लू का बच्चा लिया था और उसे पाल रहे थे। वे गांव-गांव जाकर उल्लू दिखाकर ताबीज बनाते थे। बरामद उल्लू के पंजों के बारे में उन्होंने बताया कि फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर एक उल्लू वाहन की टक्कर से मर गया था, जिसके पंजे उन्होंने रख लिए थे। विवेचना अधिकारी एसडीओ वन विभाग शिकोहाबाद आरके सिंह ने बताया दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद उल्लू को कानपुर चिड़ियाघर भेजने के लिए अनुमति मांगी जा रही है। दोनों आरोपियो को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें