फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समूह लोन के नाम पर 30 महिलाओं से ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना एकता पुलिस ने महिलाओं से धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान।
विज्ञापन
आगरा। एकता थाने की पुलिस ने समूह लोन के नाम पर महिलाओं से ठगी करने के दो दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ग्रामीण इलाकों में कार्यालय खोलकर महिलाओं को घरेलू व्यवसाय के लिए लोन दिलाने का झांसा देते थे। उन्होंने करीब 30 महिलाओं से ठगी की है।
विज्ञापन

इस संबंध में गांव दिगनेर, ताजगंज निवासी अर्चना ने शिकायत की थी। आरोप लगाया कि बाइक सवार दो युवक गांव में अप्रैल में आए थे। उन्होंने आसानी से लोन देने का आश्वासन दिया। 23 महीने में किस्त में रकम अदा करने की बात कही। महिलाओं के ग्रुप बनाए। किराए पर कमरा लेकर ऑफिस भी खोला था। फॉर्म भरवाने के बाद सभी से तीन-तीन हजार रुपये लिए गए।
लोन नहीं होने पर युवकों से संपर्क किया तो उनके मोबाइल बंद हो गए। बुधवार को दो आरोपी दहतोरा, सिकंदरा निवासी साहिल और रुनकता निवासी राहुल को पुलिस ने पकड़ा। एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को झांसे में लेकर ठगी कर रहे थे। इनके बारे में जांच की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि इनके तार किसी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना एकता पुलिस ने महिलाओं से धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें