फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चा चोरी के शक में पीटने के 2 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बच्चा चोरी करने के शक में पिता-पुत्र सहित पांच लोगों की पिटाई कर उनके सिर के आधे बाल कटवाने के दो आरोपियों को शाहगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

किरावली थाना क्षेत्र के गांव पुरामना निवासी सैलून संचालक प्रमोद पर बाल काटने और राधे वाली गली निवासी दिलीप शर्मा पर अन्य लोगों के साथ मिलकर पिटाई करने का आरोप है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि सदर तहसील स्थित शिक्षा भवन के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले दीपक ने शाहगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शनिवार को वह अपने साथी सजावन, अंकुश, घोंचू और उनके पुत्र दीपक के साथ राधे वाली गली में तेल मांगने गए थे। वहां उन्हें बच्चा चोर समझकर पीटा गया। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। वीडियो से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें