फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर दर्दनाक हादसा, एटा में बिस्तर पर जिंदा जलीं जुड़वां मासूम

Tue, 02 Jan 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
अाग से जलकर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में नए साल के पहले दिन दर्दनाक हादसा हो गया। एक घर में रात को सोईं जुड़वा ‌बच्चियों की जलकर मौत हो गई। दोनों घर में पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रही थीं। घरवालों को काफी देर में पता चल सका। 
विज्ञापन


बताया गया है कि एटा के अलीगंज में राधाकृष्‍ण मोहल्ले में रहने वाले सो‌हिल पुत्र बबलू का दो मंजिला मकान है। यहां मकान की दूसरी मंजिल पर उनकी छह माह की जुड़वा बेटियां कमरे में सोई थीं। घरवालों ने सर्दी से बचाने के लिए उनके बिस्तर के पास रूम हीटर लगा दिया था। अचानक हीटर उनके बिस्तर में आग लग गई। 

घटना के समय परिवारीजन नीचे चले आए थे। उनकी मां अपने काम में व्यस्त थी। घरवालों ने जब कमरे में से जब धुंआ निकलते देखा तो दौड़कर पहुंचे। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में उन्होंने कमरे में लगी आग बुझाई। घर में रखा काफी सामान भी जल गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे एटा शहर में शोक की लहर दौड़ गई। साल के पहले दिन हुए इस दर्दनाक हादसे ने सभी को गमगीन कर दिया। सूचना मिलने पर अलीगंज के विधायक और पुलिस मौके पर पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें