फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई-अगस्त में कोरोना संक्रमण चरम पर होने की आशंका, निपटने के लिए ताजनगरी में हैं ये तैयारियां

Mon, 29 Jun 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कोरोना की जांच के लिए खरीदी जाएंगी 25000 किट
  • कोरोना से निपटने के लिए की जा रही अतिरिक्त व्यवस्था
विज्ञापन
Coronavirus Test - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई-अगस्त के 40 दिनों में कोरोना वायरस का संक्रमण चरम पर होने की आशंका है। आगरा में इससे निपटने को तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। संक्रमण तेजी से फैला तो इनकी जांच के लिए 25 हजार किट का इंतजाम किया गया है। इसके लिए शासन ने 1.40 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं।

विज्ञापन


संक्रमण के लिहाज से अभी शहर में स्थिति लगभग नियंत्रित है, औसतन रोजाना 15 से कम मरीज मिल रहे हैं। जुलाई में बरसात होने पर संक्रमण का खतरा अधिक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसके लिए आगाह कर चुका है। 


जांच किट खरीद की प्रकिया शुरू 

ऐसे में एसएन मेडिकल कॉलेज में नमूनों की जांच के लिए 25 हजार किट का इंतजाम किया है। शासन से बजट मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने इनकी खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे स्थिति बिगड़ी तो नमूनों की जांच चार गुना तक बढ़ाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि बजट मिल गया है, इससे करीब एक महीने की जांच का स्टाक हो जाएगा। अगले महीने में संक्रमण की दर अधिक होने की आशंका के चलते इंतजाम किए जा रहे हैं।

एसएन में ये सुविधाएं हैं
- रोजाना 800 नमूनों की जांच की है क्षमता।
- ट्रूनेट मशीन से इमरजेंसी मरीजों की दो घंटे में जांच रिपोर्ट।
- 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड, 13 वेंटिलेटर वाला आईसीयू।
- संक्रमित मरीजों के लिए ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष, डायलिसिस सेंटर।

 
आगरा में 12 नए कोरोना संक्रमित, 18 हुए डिस्चार्ज, ठीक होने वालों की संख्या 1000 के पार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें