फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर की नींव में लगेगी ब्रज की रजत शिला, विधि-विधान से संतों ने किया पूजन

Mon, 29 Jun 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
रजत शिला का हुआ पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन में ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वावधान में रविवार को गोधुलीपुरम स्थित भक्तमाल भवन में धर्म रक्षा संघ द्वारा रजत शिला (चांदी की ईंट) का वेद मंत्रों की ध्वनि के बीच विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन कर आरती उतारी गई। यह रजत शिला अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर की नींव में लगेगी। इस अवसर कई संत मौजूद रहे। 
विज्ञापन


ब्राह्मण सेवा संघ के संरक्षक स्वामी श्रीगोविंदानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान से ब्रजभूमि का आरंभिक काल से ही जुड़ाव रहा है। हम ब्रजवासियों का परम सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम के मंदिर की आधारशिला में लीला पुरुषोत्तम की भूमि से गई शिला को स्थान मिलेगा। रजत शिला में ब्रज के प्रमुख तीर्थों की रज भी लगाई गई है। 


संस्थापक पंडित चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में ब्रज मंडल और वृंदावन का अति महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सेवा संघ के अध्यक्ष आचार्य आनंदवल्लभ गोस्वामी ने कहा कि धर्म रक्षा संघ ने रजत मंडित ब्रज रज शिला के माध्यम से ब्रजवासियों की भावपूर्ण निष्ठा और प्रेम को प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित करने का कार्य किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब साढ़े चार किलो है वजन

श्रीराम मंदिर की नींव में लगने वाली इस रजत शिला का वजन करीब साढ़े चार किलो है। इसमें ब्रज के प्रमुख तीर्थों और देवालयों की रज के साथ पौने दो किलो चांदी का प्रयोग किया गया है। इस रजत शिला को धर्म रक्षा संघ ने बनवाया है। 

यह भी पढ़ें- श्रीराम मंदिर की नींव में लगेगी ब्रज की रज और चांदी से निर्मित शिला, रथ से पहुंचेगी अयोध्या

डॉ. मनोज मोहन शास्त्री एवं अमर बिहारी पाठक ने कहा कि इस रजत शिला के साथ हम सभी ब्रजवासियों की भावना एवं भक्ति भगवान श्रीराम के मंदिर की आधारशिला में समर्पित होंगी। कार्यक्रम में पंडित चंद्रप्रकाश द्विवेदी, सत्यभान शर्मा, धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़, संरक्षक आचार्य बद्रीश, संत मोहिनी शरण महाराज, डॉ. सत्यमित्रनंद महाराज, बनवारीलाल गौड़, मुकेश मोहन शास्त्री आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें