फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी की खेती के लिए सरकार किसानों को करेगी प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में पहली बार तुलसी की खेती कराने के लिए किसानों को सरकार की ओर से अनुदान देकर पंख लगाने का प्रयास किया जाएगा। जिले में 10 हेक्टेयर तुलसी की फसल कराने के लिए शासन की ओर से लक्ष्य आया है। इस पर 30 फीसदी अनुदान किसानों को दिया जाएगा। फसल को बिक्री कराने की जिम्मेदारी उद्यान विभाग के अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन

तुलसी औषधीय फसल है। इसका उपयोग तमाम दवाओं में किया जाता है। वर्तमान में इसकी बाजार में जबरदस्त मांग है, इसको लेकर सरकार किसानों को प्रेरित करना चाहती है, जिससे उनकी आय में इजाफा कराया जा सके। तुलसी की फसल को कराने के लिए उद्यान विभाग को जिले में 10 हेक्टेयर कराने का लक्ष्य दिया गया है। तुलसी की फसल लागत पर आने वाले खर्च का 30 फीसदी अनुदान सरकार की ओर से दिया जाएगा। उद्यान विभाग के अधिकारियों को फसल का बाजार भी तैयार करना होगा, जिससे फसल करने के बाद उसकी बिक्री सही समय और दर से हो सके। उद्यान विभाग ने किसानों को प्रेरित करने की तैयारी तेज कर दी है। किसानों को फसल से होने वाले मुनाफे को भी गिनाया जा रहा है।
किसानों के लिए तुलसी की अच्छी फसल है। यह औषधीय पौधा होता है। इसका मुनाफा भी अच्छा किसानों को मिलेगा। फसल करने वाले किसानों को लागत पर 30 फीसदी अनुदान भी दिया जा रहा है। किसान आगे आएंगे तो आय अच्छी होगी और इस फसल को कराने में विभागीय सहयोग पूरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलिन सुंदरम भट्ट, डीएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें