फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल सेंक्चुअरी: टफ्टेड डक और कूट बर्ड की दस्तक, चुटिया वाली चिड़िया पर रीझ रहे सैलानी

Sun, 07 Jan 2024 12:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा की चंबल सेंक्चुअरी में टफ्टेड डक और कूट बर्ड ने दस्तक दी है। यहां चुटिया वाली चिड़िया पर सैलानी रीझ रहे हैं।
विज्ञापन
चंबल सेंक्चुअरी: टफ्टेड डक और कूट बर्ड की दस्तक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में शीत लहर के बीच चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में यूरोप, एशिया, अफ्रीका से टफ्टेड डक और कूट बर्ड ने दस्तक दी है। इनकी जल क्रीड़ा यहां आने वाले पर्यटकों को रोमांचित कर रही है।

विज्ञापन


टफ्टेड डक का स्थानीय नाम गुच्छेदार बतख है। लोग इन्हें चुटिया वाली चिड़िया के नाम से भी पुकारते हैं। वैज्ञानिक नाम अयथ्या फूलीगुला है। बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गहरे पानी में गोता लगाने में माहिर टफ्टेड डक की चंबल के पानी संग अठखेलियों पर पर्यटक रीझ रहे हैं। नदी में डुबकी के बाद पानी की बूंदों संग उड़ने वाली बतख देखने वालों को रोमांचित कर देती है।

कूट बर्ड का स्थानीय नाम तिलक धारी चिरैया है। वैज्ञानिक नाम फुलिका अत्रा है। ये चिड़िया जमीन और पानी पर तेज चाल चलने में माहिर हैं। पानी में शिकार पकड़ने के लिए चोंच डुबोकर तेज चलती है तो पर्यटकों को रोमांचित कर देती हैं। खास बात ये है कि दोनों का भोजन जलीय पौधे और कीड़े होते हैं।

टफ्टेड डक

नर टफ्टेड डक के पंख सफेद, सुनहरी पीली आंखें, नीली-भूरे रंग की चोंच होती है। सिर के पीछे एक पतली शिखा होती है। मादा भूरे रंग की होती हैं। नर, मादा से थोड़ी बड़ी होती है। इनकी लंबाई 40 से 50 सेमी, पंख फैलाव 65 से 70 सेमी और वजन 600 से 900 ग्राम होता है।

कूट बर्ड

कूट बर्ड के ललाट पर सफेद ढाल होती है। चोंच सफेद या हल्की गुलाबी रंग की होती है। आंखें गहरी लाल होती हैं। पैर छोटे और मजबूत हरे-भूरे रंग के होते हैं। बदन काले रंग का होता है। इनकी लंबाई 35 से 40 सेमी, पंख फैलाव 70 से 80 सेमी, वजन 600 से 1200 ग्राम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें