फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा से झांसी के बीच टीएसडी रैली 20 से, तैयारियां तेज

Tue, 17 Feb 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मोटर स्पोर्ट क्लब ऑफ आगरा की ओर से झांसी से आगरा के बीच टाइम स्पीड डिस्टेंस (टीएसडी) रैली कराई जा रही है। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। अब तक 52 कारें और 25 बाइकें पंजीकृत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

क्लब के सदस्य प्रतिभागियों को ड्राइविंग कौशल और नेविगेशन का संतुलित अनुभव प्रदान करेंगे। रैली का शुभारंभ 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे आगरा के होटल कंट्रीयार्ड मैरियट से होगा। प्रमुख सचिव (पर्यटन) एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव अमृत अभिजात हरी झंडी दिखाएंगे। देशभर से प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल और ट्रैवल इंफ्लुएंसर्स भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसमें भाग ले रहे हैं। पुणे के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रैली ड्राइवर संजय टाकले विशेष आकर्षण के रूप में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगे।
टीएसडी रैली का स्वरूप
यह रैली आगरा से झांसी तक जाएगी और 22 फरवरी को आगरा में समाप्त होगी। रैली की खास बात यह है कि प्रतिभागियों को निर्धारित अवधि के भीतर ही टोल या चेक नाके पार करने होंगे। एक मिनट के भी अंतर पर पेनाल्टी लगाई जाएगी, जो इस आयोजन को और अधिक चुनौतीपूर्ण बनाती है। नगर निगम भी इस आयोजन में सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें