फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निबंधक कार्यालय में पूरे दिन सर्वर डाउन, परेशान रहे लोग

Tue, 17 Feb 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 1 खेरागढ़ निबंधक कार्यालय के बाहर बैठे बैनामा को आए लोगखेरागढ़ निबंधक कार्यालय पूरे दिन र
विज्ञापन
खेरागढ़। तहसील स्थित निबंधक कार्यालय में सोमवार को दिन में कई बार सर्वर डाउन रहने के कारण शाम तक कुल 6 बैनामा ही हो सके। सर्वर डाउन रहने की वजह से बैनामा कराने आए लोगों की निबंधक कार्यालय के बाहर भीड़ लगी रही। बुजुर्ग से लेकर तमाम महिला व पुरुष परेशान रहे।
विज्ञापन




गांव पाय सितोली निवासी जितेंद्र अपनी मां मिथलेश देवी के साथ प्लॉट का बैनामा कराने सुबह 10 बजे से पहुंचे थे। नगला विरजा निवासी राजकुमार ने बताया कि अन्य परिजन के साथ सुबह 11 बजे से बैठे हैं। सब रजिस्ट्रार दीपक गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर तकनीकी कारणों से सर्वर डाउन होने की समस्या आ रही है। लगभग 30 आवेदन आए थे, जिनमें से सिर्फ 6 बैनामा ही हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें