फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को खेत में बिजली के खंभे से बांधने के आरोपी को बचाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। दावत खाकर लौटते बच्चे को बाजरे के खेत में विद्युत पोल से बांधकर डालने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब पंचायत के माध्यम से पूरे मामले को निपटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के पिछले 24 घंटे के बाद में न्यायालय नहीं भेजा है।
विज्ञापन

विगत बृहस्पतिवार शाम चार बजे थाना नगला सिंघी के गांव नगला कदम निवासी गौतम (09) पुत्र दौलतराम अपने चचेरे भाई गौरव पुत्र कोमल सिंह के साथ पास के ही गांव घुरुकुआं से तेरहवीं की दावत खाकर घर लौट रहा था। हालांकि वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह गांव कुर्रा निवासी मुकेश मूल निवासी सोफीपुर, थाना बसई मोहम्मदपुर के बाजरे के खेत में विद्युत पोल से बंधा मिला। पुलिस ने बच्चे के पिता से तहरीर पर खेत स्वामी मुकेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
पुलिस कार्रवाई से बच्चे के परिजन संतुष्ट नहीं थे। परिजनों ने एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात आठ बजे करीब आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अब आरोपी को न्यायालय न भेजने एवं मामले को पंचायत के माध्यम से निपटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष नितिन त्यागी का कहना है कि दोनों पक्षों में राजीनामे के प्रयास चल रहे हैं। राजीनामा नहीं होता है तो आरोपी को न्यायालय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें