फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद की सेवा करना ही सच्ची राजनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मदर टेरेसा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान काकार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गोलाबाजार स्थित एक स्कूल में स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना ही सच्ची राजनीति है। मदर टेरेसा के सिद्धांतों पर ही संगठन काम कर रहा है। संगठन से जुड़कर राजनीति करने वाले नहीं समाजसेवा करने वाले आगे आए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में एकरूपता नहीं है। भाजपा भाई से भाई को लड़ाकर सरकार चलाती है। प्रदेश मे ंविकास केवल प्रचार में दिखता है। हकीकत इसके ठीक विपरीत है। भाजपा शासन में महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतें आरसमान छू रही हैं। समाज के कई पात्र आज भी लाभकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित हैं। मदर टेरेसा फाउंडेशन पीड़ितों और जरूरतमंदों को मदद दिलाएगा। प्रदेश सचिव रेनू कटारिया ने कहा कि मदर टेरेसा की स्मृति में बने संगठन के माध्यम से सेवा भाव से ही काम किया जाएगा। जरूरतमंदों को लाभ दिलाने के लिए संगठन काम करेगा। मोहम्मद बाली, सलमू खान, शमीम, रेहाना, सुल्ताना, नईम, सलमान, अमित कठेरिया, अमन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें