फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 आगरा: ईयरफोन लगाकर चला रहा था बाइक, ट्रक ने रौंद दिया, दर्दनाक मौत

Tue, 10 May 2022 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शमशाबाद में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।  घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शमशाबाद कस्बे से 2 किलोमीटर दूर बड़ा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक किसी कार्य से आगरा जा रहा था। बताया गया है कि बाइक सवार युवक ने ईयरफोन लगा रखे थे।
विज्ञापन


घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को इकट्ठा होता देख ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे की है। कस्बे के मोहल्ला खिड़की हरसाय निवासी अक्षय कुमार 22 वर्ष पुत्र मनीष सुबह किसी कार्य से आगरा जा रहा था। तभी बड़ा गांव के पास ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि युवक ईयर फोन लगाए हुए था। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया है कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें