फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सरकारी स्कूल में तपती धूप में जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चे, कमरे में बैठे अधिकारी

Tue, 10 May 2022 12:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में थाना हरीपर्वत  क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय का हाल चौंकाने वाला है। यहां बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्थाएं तो छोड़िए, सिर के ऊपर छत तक नहीं है।
 
विज्ञापन
धूप में बैठे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंडी सईद खान प्राथमिक विद्यालय के बच्चे धूप में चटाई पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। इस भीषण गर्मी में बच्चों के सिर पर छत तक नहीं है। धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव है। ऐसा नहीं है कि इन बच्चों के लिए विद्यालय में कमरा नहीं है। कमरा तो है लेकिन उसमें अब अधिकारी का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि मंडी सईद खान प्राथमिक विद्यालय परिसर में कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय बना दिया गया है। इस वजह से बच्चों को विद्यालय में बाहर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को बच्चे भीषण गर्मी के बीच धूप में बैठकर पढ़ते हुए नजर आए। अचानक विद्यालय पहुंचे यहां के पार्षद ने जब ये दृश्य देखा, तो हैरान रह गए।




उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी की धूप में बैठा कर मासूम बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। स्कूल में इन बच्चों के लिए बने कक्ष पर अधिकारियों ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें