फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: हाईवे पर कार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक, तीन घंटे जाम में फंसे रहे वाहन

Thu, 23 Jan 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ट्रांस यमुना कॉलोनी के सामने कार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ऐसे में हाईवे पर तीन घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। 
 
विज्ञापन
हाईवे पर पलट गया ट्रक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। ट्रक में मिल्क पाउडर के कट्टे भरे थे। वह सड़क पर फैल गए। इससे हाईवे पर वाहनों का आवागमन रुक गया। जाम लग गया। लोगों ने सर्विस रोड से निकलना शुरू किया तो यहां भी वाहन फंस गए। एंबुलेंस और स्कूल वाहन भी फंसे। सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर तक वाहनाें की कतार लग गई। तीन घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन




मिल्क पाउडर से भरा ट्रक गुजरात से कानपुर जा रहा था। बुधवार सुबह तकरीबन 8 बजे ट्रक ट्रांस यमुना काॅलोनी के सामने हाईवे से निकल रहा था। ट्रक के चालक श्रीराम ने पुलिस को बताया कि आगे चल रही कार को दूसरे ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित हो गई। कार के सामने आने पर बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस पर कार से टक्कर बच गई। मगर, ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। वह फंस गए। उनके पैर में चोट लगी। लोगों के जुटने पर वह बाहर निकल सके। हादसे में ट्रक के अंदर से पाउडर के कट्टे हाईवे पर फैल गए। इससे रामबाग से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों का निकलना बंद हो गया।
विज्ञापन


थोड़ी देर में ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों ने सर्विस रोड से वाहन निकाले तो यहां भी जाम लग गया। पुलिस ने मजदूर बुलाकर कट्टे हटवाए। मगर, सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर तक वाहनाें की कतार लग गई। सुबह 11 बजे क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया जा सका। तब कहीं हाईवे पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। थाना प्रभारी निरीक्षक एत्माददाैला थाना ने बताया कि ट्रक पलट गया था। इससे हाईवे पर जाम लगा। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें