आगरा में ट्रांसपोर्टर का 34 लाख रुपये का सरसों तेल लदा ट्रक संदिग्ध हालात में गायब हो गया। ड्राइवर और मालिक के फोन बंद हैं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के एक ट्रांसपोर्टर ने 34 लाख रुपये के सरसों के तेल समेत ट्रक गायब होने की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
रामबाग स्थित फेज-2 ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी नितिन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि गुप्ता रोडलाइंस के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालित करते हैं। 21 मार्च को उन्होंने महेश एडिबल ऑयल कॉरपोरेशन का लगभग 34 लाख रुपये का सरसों तेल लोड कराया था। गाड़ी मालिक के बताए खाते में 50 हजार रुपये एडवांस भी ट्रांसफर कर दिए। दो दिन तक ड्राइवर नूरी इस्लाम हक और मालिक सुब्रत से फोन पर बात होती रही, बाद में दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए।
ट्रक को 25 मार्च तक खड़गपुर पहुंच जाना चाहिए था। पर, वह नहीं पहुंचा। खोजबीन के बाद भी तेल समेत ट्रक का कुछ पता नहीं चला। । काफी खोजबीन के बाद भी जब ट्रक का पता नहीं चला, तो पीड़ित ने थाना एकता पुलिस से गुहार लगाई है। थाना प्रभारी एकता का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है।