फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DEI Convocation: डीईआई के दीक्षांत समारोह की तैयारी, 3992 छात्रों को डिग्री; 91 मेधावियों को मिलेगा मेडल

Fri, 03 Apr 2026 09:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 दयालबाग शिक्षण संस्थानमें 4 अप्रैल को 44वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा, जिसमें 3992 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। मुख्य अतिथि प्रो. एस. महेंद्र देव  के साथ 91 मेधावियों को मेडल और उत्कृष्ट छात्रों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
दयालबाग शिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह की जानकारी देते कुलसचिव प्रोफेसर संजीव स्वामी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) का 44वां दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल को होगा। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के 3992 मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। 91 मेधावियों को मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


डीईआई में प्रेसवार्ता करते हुए कुलसचिव प्रो. संजीव स्वामी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में समारोह की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट के प्रेसिडेंट गुरु स्वरूप सूद करेंगेे। मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन प्रो. एस. महेंद्र देव होंगे। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र और येल यूनिवर्सिटी से पोस्ट डॉक्टोरल शोध करने वाले प्रो. देव की 20 से अधिक पुस्तकें और 150 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं।

सबसे प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स अवार्ड स्नातक में साहिल जौहरी और परास्नातक में शिखा कुशवाहा को दिया जाएगा। निदेशक प्रो. सी. पटवर्धन ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। वार्ता में दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. संजय भूषण, डॉ. कविता रायजादा, डॉ. सनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको मिलेंगी डिग्री
अंडर ग्रेजुएट: 1560

पोस्ट ग्रेजुएट: 616
डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी: 109

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा: 70
डिप्लोमा कोर्स (पॉलिटेक्निक): 543

डिप्लोमा एलीमेंट्री एजुकेशन: 63
हाईस्कूल: 232

इंटरमीडिएट: 280
सर्टिफिकेट कोर्स: 519


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें