फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सब्जी मंडी में प्याज से भरे ट्रक में लगी आग, मची अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Thu, 04 Jan 2024 07:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सिकंदरा सब्जी मंडी में सुबह तड़के खड़े ट्रक में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू  पाया।
 
विज्ञापन
प्याज से भरे ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की नवीन सब्जी मंडी में गुरुवार तड़के प्याज से भरे ट्रक में आग लग गई। आग लगते ही मंडी में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए, लेकिन जब तक ट्रक में भरी प्याज पूरी तरह जल चुकी थी। कड़ी मशक्कत से ट्रक में लगी आग पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काबू पाया। 
विज्ञापन


सिकंदरा सब्जी मंडी में ट्रक प्याज लेकर आया था। बताया गया है कि अचानक ही ट्रक से धुएं के साथ आग की लपटें उठने लगीं। ये देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। ट्रक में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड़ की गाड़ियों के  साथ पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। उधर आग की भीषणता को देख व्यापारियों में दहशत फैल गई कि कहीं ये आग मंडी में न फैल जाए। हालांकि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जब तक आग बुझी तब तक ट्रक में लदी प्याज पूरी तरह जलकर खराब हो गई। 
विज्ञापन


एफएसओ अमृतपाल सिंह ने बताया कि मंडी में आग लगने की सूचना मिली थी जिस पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर ट्रक में लगी आग को बुझा दिया है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें