फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: गुरुद्वारा कट पर ट्रक ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, मच गई चीख पुकार

Thu, 16 May 2024 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा दिल्ली हाईवे पर गुरुद्वारा कट के पास एक बार फिर बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां के ट्रक ने कार को चपेट में लेते हुए 100 मीटर तक घसीटा। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जनहांनि नहीं हुई।

 
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुरुद्वारा कट के पास के हाईवे पर बुधवार को करीब 12:15 बजे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। 100 मीटर तक घसीटता ले गया। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक को रोका। मोड़ के पास बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने से हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। जाम लगा देखा चौराहे से यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराने के बाद यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन


सिकंदरा स्थित एक कार कंपनी के कर्मचारी राहुल ने बताया कि वह खंदारी से एक ग्राहक की कार सर्विस कराने के लिए कंपनी के शोरूम जा रहा था। रास्ते में गुरुद्वारा कट के पास हाईवे पर हल्के मोड़ के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। वह कार के अंदर से चालक को आवाज लगाते रहे लेकिन उसने नहीं सुनी। देखते-देखते कार को ट्रक 100 मीटर तक घसीटता ले गया। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका। हाईवे पर जाम लग गया। इस दौरान जाम में एक स्कूल की बस भी फंसी रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें