फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, काफिले की तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त

Fri, 22 Oct 2021 04:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

इटावा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामशंकर कठेरिया की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में भाजपा सांसद बाल-बाल बच गए, सिर्फ कार क्षतिग्रस्त हुई है। उनके काफिले में चल रहीं तीन अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई सांसद की कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया की कार में ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे सांसद की कार समेत काफिले में शामिल अन्य चार गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि सांसद और काफिले में शामिल लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

 
इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया शुक्रवार को अपनी कार से इटावा क्षेत्र के गांव असरोही जा रहे थे। वह अपने मित्र भगवान सिंह की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। उनके काफिले में पुलिस की गाड़ी समेत कुल पांच वाहन थे। करहल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 शिवा ईंट उद्योग के सामने असरोही के लिए गाड़ियां मोड़नी थी। 

हाईवे किनारे रुका था काफिला 
इसी के चलते काफिला हाईवे पर एक किनारे रुक गया। तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने भाजपा सांसद की कार में टक्कर मार दी। इससे कार आगे खड़े वाहनों में जा टकराई। इससे पुलिस की गाड़ी समेत अन्य चार गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में सांसद व अन्य सभी लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही करहल थाना पुलिस और इटावा जिले के जसवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। कुछ देर यहां रुकने के बाद सांसद काफिले के साथ अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। 

बड़ा हादसा टला 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब ट्रेलर सांसद की गाड़ी में टकराया तो उसकी गति काफी नियंत्रित हो चुकी थी। अगर थोड़ी भी ट्रेलर की गति और तेज होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं दूसरी ओर अगर काफिले के वाहनों से सांसद या अन्य लोग बाहर उतरते तो भी दुर्घटना बड़ी हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें