फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। कस्बे के फिरोजाबाद तिराहे पर शनिवार को अपरान्ह करीब ढ़ाई बजे सड़क किनारे खड़ी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मताबिक आरिफ निवासी चिश्ती नगर, फिरोजाबाद शनिवार की सुबह बाइक से ससुराल गांव अंबरपुर राजाखेड़ा से पत्नी करीना (22) को लेकर अपने घर जा रहा था। फतेहाबाद के फिरोजाबाद तिराहे के पास दोनों खडे़ हुए थे। तभी उधर से गुजरे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे गिरकर दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां करीना की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें