फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फंदे पर लटकी 12वीं की छात्रा...22 दिन बाद मां ने उठाया ऐसा कदम, थाने में मची खलबली; आरोपियों की तलाश शुरू

Wed, 04 Jun 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

स्कूल जाने के दाैरान शोहदे अक्सर छात्रा को परेशान करते। उसके साथ अश्लील हरकत करते थे। इससे परेशान होकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया था।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के  कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने बीती 12 मई को आत्महत्या शोहदे की हरकतों से परेशान होकर की थी। यह सनसनीखेज खुलासा 22 दिन बाद एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ के आदेश पर दर्ज हुए केस में हुआ है। मृतका की मां न्याय की गुहार लेकर उनके पास पहुंची थीं। 
विज्ञापन


मृतका की मां ने थाना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मां का आरोप है कि यदि कुर्रा पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी। थाना पुलिस में अब खलबली मच गई है। आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 
 

किशोरी 12 मई की सुबह 5 बजे फंदे पर लटकी मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तो कराया, लेकिन फिर भी इस घटना का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। इसके बाद, हताश मृतका की मां ने अपर पुलिस महानिदेशक आगरा को शिकायती पत्र दिया। 

आरोप लगाया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी इंटर की छात्रा थी। गांव का ही शीलेंद्र सक्सेना बेटी को स्कूल आते-जाते समय अक्सर परेशान करता था और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। जब बेटी ने यह बात बताई, तो वह शीलेंद्र के घरवालों से शिकायत करने गईं। 

 
विज्ञापन

इसी बात के गुस्से में 9 मई की सुबह 4 बजे करीब शीलेंद्र और उसके भाई सतेंद्र ने खेतों पर जा रही बेटी को रोक लिया था। उसके साथ अश्लील हरकतें कीं थीं। बेटी भागकर घर आई थी और अपने भाई को इसकी जानकारी दी थी। 

परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस की लापरवाही से तंग होकर बेटी ने आत्महत्या का कदम उठा लिया। अब केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस शीलेंद्र और उसके भाई सतेंद्र की तलाश में जुट गई है। एसपी देहात राहुल मिठास के अनुसार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


ये भी पढ़ें- नफरत की इंतहा: पहले गला दबाया, फिर ईंट से कुचला सिर, दो बार लाश के साथ की बर्बरता...परिचित ने इसलिए की हत्या
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें