फतेहाबाद। क्षेत्र के गांव भीकनपुर गांव के किसान सरनाम सिंह (55) ने सोमवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस घरेलू कलह से परेशान होकर खुदकुशी करना बता रही है।
फतेहाबाद थाने के इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि भीकनपुर निवासी सरनाम सिंह किसान थे। उनका सोमवार की रात किसी बात पर परिवारीजनों से विवाद हो गया था। इसके बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर लोगों को इसका पता चला। परिजन और ग्रामीण उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ के मुताबिक जांच में घटना के पीछे घरेलू कलह सामने आई है। संवाद