फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से परेशान युवक ने तालाब में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्षेत्र के गांव नगरचंद अहीरपुरा निवासी बबलू (25) ने मंगलवार की रात घरेलू कलह में तालाब में कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह परिजन शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से अधजले शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बबलू की मंगलवार की रात मैक्स गाड़ी की चाबी न देने पर घरवालों से कहासुनी हो गई थी। गुस्से में बबलू ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद तालाब में छलांग लगा दी। खोजबीन के दौरान काफी देर बाद उसका शव तालाब में मिला। बुधवार की सुबह परिजन श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी रिश्तेदारों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि तालाब में कूदने से युवक की मौत हुई है। सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन भी घर से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें