फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घरेलू कलह से परेशान महिला ने फंदे से लटककर दी जान

Thu, 27 Jun 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव लखनीपुर में एक महिला ने बुधवार की देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। खुदकुशी के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव लखनीपुर निवासी सीमा शाक्य (32) करीब चार माह पहले अपने मायके गई थी। 24 जून को वह ससुराल वापस लौटी थी। इस दौरान फोन पर बाहर नौकरी कर रहे पति जितेंद्र शाक्य से बात भी हुई। दोनों के बीच घर से ले जाने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सीमा अकेले ही मायके से ससुराल आ गई थी। बुधवार की रात घरेलू कलह के चलते सीमा ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
जानकारी होने के बाद घर में चीखपुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव लखनीपुर पहुंचे। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें