फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के चेयरमैन और भाई की बढ़ेगी मुश्किल, एसटीएफ ने शुरू की जांच

Sat, 01 Feb 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

इंतजामिया कमेटी कार्यालय के पूर्व मैनेजर अरशद से मारपीट की गई। जूते से पीटा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद केस लिखा गया।
 
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिद और उनके भाई फैसल पर दर्ज केस की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चेयरमैन की आवाज का नमूना लेकर फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा, वहीं उनके भाई का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी जा रही है। थाना मंटोला पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है। उधर, एसटीएफ भी अपनी जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना मंटोला में बृहस्पतिवार को मोहम्मद जाहिद और उनके भाई फैसल सहित छह के खिलाफ बलवा, मारपीट, लूट की धारा में केस लिखा गया था। आरोप लगाया गया कि इंतजामिया कमेटी कार्यालय के पूर्व मैनेजर अरशद से मारपीट की गई। जूते से पीटा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद केस लिखा गया। इससे पहले मोहम्मद जाहिद के खिलाफ थाना मंटोला में विवादित ऑडियो वायरल करने का केस दर्ज हुआ था।

ऑडियो वायरल होने के बाद मोहम्मद जाहिद पर कोठी मीना बाजार में हमला हुआ था। उनसे कार सवार लोगों ने मारपीट की थी। हमले के मामले में थाना शाहगंज में केस दर्ज है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। मगर, हमलावर अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन


उधर, डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि मोहम्मद जाहिद के ऑडियो के मामले में पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है। मोहम्मद जाहिद की आवाज का नमूना लिया जाएगा। इसकी विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। आरोपी के पास शस्त्र लाइसेंस है। इसे निरस्त कराने के लिए थाने से आख्या मांगी गई है। उधर, एसटीएफ ने भी मोहम्मद जाहिद और फैसल के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें