फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लोकसभा चुनाव के बाद आई बिजली चोरों की आफत, 22 ढाबों पर पकड़ी गई चोरी; केस दर्ज करने की तैयारी

Mon, 10 Jun 2024 11:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त होने के बाद बिजली चोरों की आफत आ गई है। फिरोजाबाद में अभियान चलाकर 22 ढाबों पर चोरी की बिजली चलती हुई पाई गई। विभाग इनके खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
 
विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में विद्युत विभाग के डायरेक्टर वाणिज्य अजय अग्रवाल एवं डायरेक्टर राजीव शर्मा शनिवार को देर रात्रि जिले के ढ़ाबों पर छापा मारा। 22 ढाबे चोरी की बिजली से रोशन होते दिखे। कई ढ़ाबे पर कूलर एवं एसी का प्रयोग भी होता पाया गया। डायरेक्ट ने ढ़ाबा संचालकों के एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन


बिजली चोरी को रोकने के लिए विद्युत विभाग के डायरेक्टर वाणिज्य अजय अग्रवाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीमों ने शनिवार को शाम हाइवें पर संचालित 330 ढ़ाबों पर छापेमारी की। इस दौरान 22 ढ़ाबों पर विद्युत चोरी के मामले पकड़ में सामने आए। शिकोहाबाद में पांच, शहरी क्षेत्र से सटे 12 ढ़ाबों पर विद्युत चोरी पकड़ी गई। टूंडला क्षेत्र में एक और सिरसागंज क्षेत्र में दो और फिरोजाबाद देहात क्षेत्र में पांच ढ़ाबों पर विद्युत चोरी के मामले सामने आए।

34 ढ़ाबे ऐसे मिले, जहां स्वीकृत भार के मुकाबले विद्युत लोड अधिक था। इनके भार क्षमता में परिवर्तन किया गया। डायरेक्टर से औचक निरीक्षण से विद्युत विभाग के अधिकारियों और ढ़ाबा संचालकों में हलचल बनी रही। इस दौरान मुख्य अभियंता पंकज गोयल और एक्सईएन बीएस चौहान आदि शामिल रहे।




 
विज्ञापन

विद्युत कटौती से लोग परेशान
जलेसर रोड स्थित शिव कॉलोनी में रविवार को शाम काफी देर तक विद्युत सप्लाइ बंद रही। लोग प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को नहीं देख सके। वहीं, भारत पाकिस्तान क्रिकेट के शुरुआती क्षणों का आनंद नहीं ले सके। फॉल्ट आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें