फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गांव में नहीं जले चूल्हे...कलश विसर्जन करने आए तीन किशोर नहर में डूबे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी

Mon, 10 Jun 2024 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के जसराना में श्रीमद्भागवत कथा के कलश विसर्जन के दौरान तीन किशोर नहर में डूब गए। एक किशोर का शव मिल गया, वहीं दो की तलाश अभी भी जारी है। 
 
विज्ञापन
नहर में डूबे लापता किशोरों की तलाश जारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना  में कलश विसर्जन के दौरान नहर में डूबे तीनों किशोर पढ़ाई के साथ पुलिस और सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे। गांव में कई परिवारों में इस हादसे के बाद शाम को चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन


जनपद एटा के थाना रिजोर के गांव घुमरिया के लोग खडीत नहर पुल पर श्रीमद्भागवत कथा के कलश विसर्जन करने पहुंचे थे। उनके साथ किशोर एवं बच्चे भी थे। साथ में गांव के ही लव, सचिन एवं दिलीप भी आए थे। नहाने के दौरान तीनों नहर में डूब गए। ग्रामीणों ने बताया तीनों युवक अच्छी कद काठी के थे। वो पढ़ाई करने के साथ पुलिस एवं सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि वह सुबह दौड़ लगाने जाते थे। राहुल एवं दिलीप ने कक्षा 11 की एवं सचिन ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। सीओ सिरसागंज अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि ग्रामीणों ने एटा शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया था। वो नहर से शव बरामद कराने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों को समझाकर जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारु करवा दिया है। किशोरों की तलाश का प्रयास किया जा रहा है।

एसडीएम जसराना सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कलश विसर्जन करते समय लोग नहा रहे थे। इसी दौरान तीन किशोर डूब गए। एक किशोर का शव नहर से मिल गया है। अन्य दो किशोरों की तलाश की जा रही है। गोताखोरों का भी सहयोग लिया जा रहा है। ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवा दिया है।

 
विज्ञापन

कलश विसर्जन के दौरान अक्सर होते रहे हैं हादसे
गर्मी के दिनों में जसराना क्षेत्र में गांव-गांव भागवत कथाओं का आयोजन किया जाता है। कथा के प्रारंभ में कलश भरने का एवं समापन पर विसर्जन करने का कार्यक्रम होता है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष बच्चों एवं किशोरों के साथ नहर एवं बंबों पर पहुंचते हैं। यहां जमकर स्नान करने के साथ धमाचौकड़ी की जाती है। इस दौरान हादसे होते रहते हैं। कलश विसर्जन एवं भरने के दौरान पूर्व में भी हादसे हुए हैं। लेकिन स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन इसके लिए कोई प्रयास नहीं किए जाते हैं। खडीत एवं पटीकरा नहरों में भारी संख्या में युवक एवं किशोर नहाते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें