फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से आफत: मैनपुरी में बिजली गिरने से युवक की मौत, किसानों का सता रहा फसल खराब होने का डर

Sat, 02 Mar 2024 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

झमाझम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी तो वहीं मैनपुरी में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा सहित मैनपुरी, कासगंज, फिरोजाबाद और मैनपुरी में सुबह से ही काले बादल छाए रहे। इसके बाद हुई झमाझम बारिश को देख किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है। वहीं मैनपुरी से खबर है कि यहां बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



 

मैनपुरी जिले की तहसील कुरावली के मोहल्ला सुजरई निवासी धर्मवीर सिंह राजपूत पुत्र रोहन लाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसके तीनों पुत्र दीपक, पुनीत और अंशु  घर पर रहकर ही पढ़ाई कर रहे हैं। शनिवार की सुबह धर्मवीर की पत्नी नन्ही देवी अपनी भैंस घर से लगभग 500 मीटर दूर अपने खेत में बांध आई थी। शनिवार की सुबह लगभग 11:00  बजे तेज हवा के साथ अचानक बारिश होने लगी। इसके कारण उसका 15 वर्षीय पुत्र अंशुल उर्फ़ अंशु खेत में बंधी भैंस खोलना गया था, इसी दौरान अचानक तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह अचेत हो गया। 


 

ग्रामीण आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया मृतक अंशू बहुत ही होनहार छात्र था। उसकी मौत होने की जानकारी होने पर परिवार में  कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने  शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 क्या कहते हैं एसडीएम
 एसडीएम रामनारायण वर्मा का कहना है घटना की जानकारी मुझे मिल गई है मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है। देवीय आपदा के तहत मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा, जो 24 घंटे के अंदर उनके खाते में पहुंच जाएगा।

 
विज्ञापन

किसानों के सता रहा फसल खराब होने का डर 
वहीं इस बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। कासगंज में कई किसानों की गेहूं की फसलें बारिश और फिर तेज हवा चलने के खेतों में ही बिछ गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें