फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खंभे से टकराया ट्रॉला, 30 गांवों की बिजली गुल

Sat, 07 Sep 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
दन्नाहार क्षेत्र में आगरा रोड पर पलटा पड़ा ट्रक।
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार के पास शुक्रवार की रात 11 बजे एक मक्के से भरा ट्रॉला विद्युत लाइन के डबल खंभे से टकरा गया। टकराने के बाद ट्रॉला सड़क पर ही पलट गया। विद्युत के दोनों खंभे टूट गए। विद्युत उपकेंद्र दन्नाहार फीडर से जुड़े 30 गांव की आपूर्ति बंद हो गई। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी। दन्नाहार फीडर के 30 गांवों में 48 घंटे में केवल पांच घंटे ही बिजली मिली है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात 11 बजे मक्का से लदा एक ट्रॉला का चालक ट्रॉला लेकर मैनपुरी से आगरा की ओर जा रहा था। चालक जब ट्रॉला लेकर थाना दन्नाहार के समीप पहुंचा। तभी चालक की लापरवाही से ट्रॉला विद्युत लाइन के डबल खंभे से टकरा गया। टकराने के बाद ट्रॉला सड़क पर ही पलट गया। ट्रॉला की चपेट में आने से दोनों खंभे भी टूट गए। खंभे टूटने से विद्युत उपकेंद्र दन्नाहार फीडर से जुड़े 30 गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। जानकारी होने पर शनिवार की सुबह पहुंचे जेई सतेंद्र प्रजापति ने अधिकारियों को जानकारी देने के बाद घिरोर से लाइन जोड़कर आपूर्ति चालू कराने का काम शुरू करा दिया।

बृहस्पतिवार की रात 33 केवी की लाइन नगला जुला के पास विद्युत पोल के टूटने से तीन उपकेंद्र दन्नाहार, नगला जुला और खरा 16 घंटे तक बंद रहे। शुक्रवार की शाम छह बजे लोगों को विद्युत आपूर्ति मिल पाई। पांच घंटे बाद ही मक्के से भरे ट्राला की टक्कर से थाना दन्नाहार के समीप टूटे खंभे के कारण एक बार फिर 30 गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन




विद्युत खंभे के ऊपर ट्रॉला पड़ा हुआ है। जैसे ही क्रेन के माध्यम से उसे हटा दिया जाएगा। लाइन पर काम चालू कराकर देर शाम तक विद्युत आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


निजामुद्दीन, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें