कुसमरा। कस्बा में मैनपुरी मार्ग पर एक बाइक सवार युवक को गोली मार दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल ने अपने एक रिश्तेदार पर गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार की देर रात चौकी क्षेत्र में मैनपुरी मार्ग स्थित महाबोधि कालेज के सामने बाइक सवार युवक घायल हालत में पड़ा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लहूलुहान हालत में मिले युवक में अपना नाम विनोद कठेरिया निवासी गांव बुढौली थाना किशनी बताया। युवक ने अपने रिश्तेदार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि युवक का ईलाज चल रहा है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले में जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। संवाद