फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निकाह के 10 साल बाद तीन तलाक, पति की हरकत से उड़े विवाहिता के होश; दर्ज कराया केस

Wed, 22 Jan 2025 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

निकाह के 10 साल बाद पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
तीन तलाक का मामला। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को दहेज के लिए निकाह के 10 साल बाद पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। परिवार के लोग सुलह कराने की कोशिश की तो सबके सामने पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। पुलिस से शिकायत की तो पति घर से फरार हो गया। एक महीने बाद तलाक का नोटिस भेज दिया। थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


 बालूगंज निवासी सुल्ताना ने पुलिस को बताया कि 10 साल पहले राजस्थान, धौलपुर के बाड़ी निवासी शाहरुख के साथ उसका निकाह हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही पति व ससुराल के अन्य लोग दहेज मेें दो लाख रुपयों की मांग करने लगे। 

15 अक्तूबर 2024 को पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। 8 दिसंबर को परिवार के लोगों ने समझौता कराने की कोशिश की। तब पति ने कहा कि उसने अपने मकान को 93 लाख रुपये में बेच दिया। इस पर पीड़िता ने बच्चों सहित पति के साथ चलने की जिद की। वहीं सब के सामने पति ने तीन बार तलाक बाेल दिया। इसके बाद 9 जनवरी को तलाक का नोटिस भेज दिया। रकाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें