फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्जी एफडीआर से लिया ठेका...एटा की फर्म पर केस हुआ दर्ज, अमर उजाला की खबर का हुआ असर

Wed, 22 Jan 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जिले में 21 सहकारी समितियों के गोदामों के निर्माण में बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मामले में एटा की फर्म और संचालक के विरुद्ध आखिरकार एफआईआर दर्ज हो गई है।
 
विज्ञापन
अमर उजाला की खबर का हुआ असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फर्जी एफडीआर लगाकर 21 सहकारी गोदामों के निर्माण के ठेका हासिल करने वाली एटा की फर्म और संचालक के विरुद्ध आखिरकार एफआईआर दर्ज हो गई है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद ही प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार शाम को नाई की मंडी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन


जिले में 21 सहकारी समितियों के गोदामों के निर्माण में बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। एटा की फर्म श्रीकृष्णा कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स ने ठेके हासिल करने के लिए नौ फर्जी एफडीआर तैयार करवाकर सहकारिता विभाग में जमा करा दीं। इसमें आठ एफडीआर 40-40 हजार की और एक एफडीआर 7.60 लाख रुपये की थी। जिला सहकारी बैंक के संचालक वीरेंद्र सिंह की शिकायत के बाद हुई जांच में एफडीआर फर्जी होने की पुष्टि हुई थी। 

अमर उजाला ने 19 जनवरी के अंक में पूरे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अखिलेश कुमार कुशवाहा ने श्रीकृष्णा कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स और फर्म संचालक पवन सिंह निवासी नगला केवल, एटा वर्तमान निवासी सेवला जाट, आगरा के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराने के लिए नाई की मंडी थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें