फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र चोरी करने की कोशिश, कॉलेज के स्ट्रांगरूम तक पहुंचे चोर

Sun, 09 Feb 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के गंगा देवी बघेल इंटर कॉलेज गोटपुर को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने डबल लॉक तोड़कर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के प्रश्नपत्र चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वो अपने मंसूबों में सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

 
18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर भेज दिए गए हैं। पूर्व मंत्री सुंदर सिंह बघेल के परिजनों की देखरेख में गंगा देवी बघेल इंटर कॉलेज गोटपुर संचालित किया जा रहा है। इस कॉलेज को यूपी बोर्ड का परीक्षा केंद्र भी बनाया गया है। 

शुक्रवार को ही इस केंद्र पर प्रश्नपत्र पहुंचे थे। रात में चोरों ने प्रश्नपत्र चोरी के उद्देश्य से यहां सेंध लगा दी। चोरों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रखे गए प्रश्रपत्र वाले स्टांगरूम का दरवाजा और लॉक तोड़ने तोडने का प्रयास किया। हालांकि चोर डबल लॉक और दरवाजा तोड़ने में सफल नहीं हुए। 
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने कंप्यूटर कक्ष और प्रयोगशाला के दरवाजे तोड़ दिए। यहां रखे कंप्यूटर आदि चोरी करने का प्रयास किया। चोर चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके। इस बीच कॉलेज का चौकीदार जाग गया। उसके शोर मचाने पर चोर भाग खड़े हुए। 
Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है चोरी

प्रधानाचार्य कृष्णमुरारी ने बताया कि कॉलेज में पहले भी चोरी की हो चुकी है। उस समय भी पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, जिसके चलते एक बार फिर चोरी का प्रयास किया गया। 

उन्होंने कहा कि यदि प्रश्रपत्र डबल लॉक में न होते तो बड़ी घटना हो सकती थी। प्रश्रपत्र रखे होने की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को भी मेरे द्वारा दी जा चुकी है, लेकिन पुलिस भ्रमण पर नहीं पहुंच रही है। 

प्रभारी डीआईओएस नाजर सिंह ने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों के निर्देश दिए गए हैं कि स्ट्रांगरूम की निगरानी 24 घंटे दो चौकीदारों से कराई जाए। इसके अतिरिक्त पुलिस प्तान ने भी क्षेत्रीय पुलिस को निगरानी के लिए निर्देशित किया है। केंद्र व्यवस्थापक क्षेत्रीय पुलिस से संपर्क कर लें। यदि किसी प्रकार की घटना होती है तो इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें