आग में गंभीर रूप से झुलसा चार माह का बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया की भतीजी को परिवार समेत जिंदा जलाने की कोशिश की गई। बुधवार की देर रात किसी ने बाहर से दरवाजे बंद कर उनके मकान में आग लगा दी।
मकान के दरवाजे बंद होने के कारण परिवार ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान परिवार के लोग आग में झुलस गए। वारदात को अंजाम देने वाला पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सांसद रामशंकर कठेरिया की भतीजी उमा और उनके पति कमल आवास विकास सेक्टर 11 में परिवार सहित रहते हैं। रात में एक सिरफिरे युवक ने घर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। उमा की आंख खुलने पर पता चला। तब तक पूरे घर मे आग लग चुकी थी।