फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अफसर बनने के लिए महिला ने छोड़ा ससुराल, मुंह दिखाई के पैसे से करना चाहती थी ये काम

Thu, 27 Sep 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एक ओर जहां समाज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे जोर शोर से लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आज भी बेटियों को अपने सपने पूरा करने के लिएृ जूझना पड़ रहा है। कभी गरीबी में सपने दम तोड़ देते हैं तो कभी समाज की छोटी सोच उनको कुचल देती है।
विज्ञापन


आगरा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पुलिस में भर्ती होने के लिए एक महिला ने शादी के चार माह बाद ससुराल छोड़ दिया। वो मुंह दिखाई में मिले रुपए लेकर आगरा आ गई। यहां उसके पास रुपए खत्म हो गए। पुलिस की मदद मांगने पर महिला को आशा ज्योति केंद्र लाया गया। 

महिला ने बताया कि वो बिहार की रहने वाली है। पुलिस ऑफिसर बनना चाहती है। 12वीं तक माता-पिता ने पढ़ाया। आर्थिक स्थिति सही नहीं थी, इसलिए उसकी शादी करवा दी। ससुराल भी गांव में ही है। महिला का पति खेती करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वालों ने किया घर में बंद

ससुराल में जब पुलिस में भर्ती होने की इच्छा जाहिर की तो उन्होंने घर में बंद कर दिया। मुंह दिखाई में मिले रुपए लेकर महिला रात को घर से भाग आई है। सोचा था कि किसी दूसरे शहर में रहकर पुलिस ऑफिसर बनने के लिए पढ़ाई करेगी। 

काउंसलर ने महिला से उसके ससुराल का पता जाना। ससुरालियों से संपर्क करने के बाद, वो महिला को लेने आशा ज्योति केंद्र पहुंचे। काउंसलर ने ससुरालियों को महिला की पढ़ाई कराने और पुलिस बनने की इच्छा को पूरी करने की बात समझाई। ससुरालियों ने महिला की इच्छा को समझा और साथ ले गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें