फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में मरने वालों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लखीमपुर खीरी में मरने वालों को मंगलवार शाम भारतीय किसान यूनियन लोक शाक्ति के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहर में कैंडल मार्च निकाला। वहीं जिलेभर में पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
विज्ञापन

लमीखपुर खीरी में हुई घटना को लेकर मंगलवार को भी जिलेभर में प्रशासन अलर्ट रहा। हालांकि जिले में किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। मंगलवार शाम को शहर के मदार गेट से भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। किसान नेताओं ने सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। वहीं मृतक किसानों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की राशि देने की मांग की। कैंडल मार्च में अध्यक्ष पवन सक्सेना, विक्की गुप्ता, गोपी राजपूत, सोनू खान, करण सिंह, लखनलाल के अलावा जीतू श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें