फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन महीने तक चलेंगे ट्रायल, अप्रैल से आरबीएस तक दौड़ेगी मेट्रो

विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन के लिए आईएसबीटी पर होता स्टेशन का निर्माणदूसरे चित्र में आरबीएस स्टेशन पर चल रहा
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) मेट्रो ट्रेन का अगले 3 महीने तक ट्रायल करेगा। इसकी गति 10 किमी से बढ़ाकर अधिकतम 80 किमी प्रति घंटे तक परखी जाएगी। इसके बाद अप्रैल से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
विज्ञापन




यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि 30 दिसंबर से मेट्रो ट्रेन के ट्रायल शुरू कर दिए हैं। पहले दिन मन:कामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी तक करीब छह किमी तक ट्रायल किया। पहली बार में मेट्रो ट्रेन की गति 5 से 10 किमी प्रति घंटे रखी। इसकी गति को चरणबद्ध बढ़ाते हुए अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटा तक ट्रायल किए जाएंगे। इसमें सिग्नल, ट्रैक, सेंसर समेत अन्य फंक्शन कार्य कर रहे हैं कि नहीं, इन सभी का परीक्षण किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा की मेट्रो ट्रेन के दरवाजे सेंसर से पूर्ण रूप से संचालित हो रहे हैं कि नहीं। सभी मानक और परीक्षण पूरे होने के बाद ताज पूर्वी से आरबीएस तक मेट्रो चलने लगेगी। ताज पूर्वी से आरबीएस तक 10 मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। अभी तक 18 मेट्रो ट्रेनें आ चुकी हैं। कुल 30 मेट्रो ट्रेन आनी हैं, बाकी की 12 मेट्रो ट्रेन चरणबद्ध आएंगी। इनको माल रोड स्थित डिपो में रखा गया है। यहीं मेट्रो ट्रेन का कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें