आगरा। प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर गर्ल्स एवं बॉयज बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं 16 से 19 दिसंबर तक लखनऊ में होनी है। शुक्रवार को एकलव्य स्टेडियम में जिलास्तरीय ट्रायल हुआ।
समिति ने सीनियर गर्ल्स प्रतियोगिता के लिए 48 किलोग्राम में रश्मि बघेल, 51 किलोग्राम में मानशी, 54 किलोग्राम में बबीता, 57 किलोग्राम में मीनू, 60 किलोग्राम में आरती मौर्या, 65 किलोग्राम में अंजलि और 70 किलोग्राम में संगीता का चयन किया। अब इन सभी चयनित खिलाड़ियों का मंडलस्तरीय ट्रायल होगा।
इसी तरह सीनियर बॉयज प्रतियोगिता के लिए 50 किलोग्राम में श्रीकांत, 60 किलोग्राम में करण, 70 किलोग्राम में अमन राठौर, 75 किलोग्राम में सूर्या, 80 किलोग्राम में शिवम सैनी, 85 किलोग्राम में दीपक यादव और 90 प्लस किलोग्राम में प्रिंस का चयन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।