फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: एसएन मेडिकल कॉलेज में बंद की ट्राएज ओपीडी, सामान्य में देखे जा रहे कोरोना संदिग्ध

Sat, 17 Jul 2021 10:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना वायरस के लक्षण वाले मरीजों की स्क्रीनिंग और इलाज के लिए ट्राइज ओपीडी बनाई गई थी, लेकिन यह कई दिनों से बंद है। इससे सामान्य ओपीडी में कोरोना संदिग्ध देखे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों क लिए संचालित हो रही ट्राएज ओपीडी बंद पड़ी है। अब बुखार-खांसी, गले में खराश के मरीज सीधे सामान्य ओपीडी में जा रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस की पहली लहर से ही इमरजेंसी में ट्राएज ओपीडी शुरू की गई थी। इसमें बुखार, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी समेत अन्य लक्षण होने पर उसकी स्क्रीनिंग कर रिपोर्ट बनती थी। 

हालात खराब होने पर संदिग्ध मरीजों के लिए बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाता। उनके नमूने लेकर कोरोना वायरस की जांच होती। औसतन रोजाना 130 से 150 लोग यहां आ रहे थे। बीते पांच चार दिन से ट्राएज ओपीडी बंद कर दी है। यहां आए मरीज सीधे सामान्य ओपीडी में जा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

11 बजे के बाद ओपीडी बंद होने से और मुसीबत
सामान्य ओपीडी में 11 बजे तक ही पर्चे बनते हैं। इसके बंद होने के बाद आने वाले संदिग्ध मरीजों को बुखार-खांसी की दवा नहीं मिल पाती। उनकी स्क्रीनिंग भी नहीं होती। ट्राएज ओपीडी शाम चार बजे तक संचालित होती थी।

प्राचार्य ने यह कहा
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मरीज अधिक आने पर चिकित्सकों को सामान्य ओपीडी में लगा दिया था, जिस कारण दो-तीन दिन सुविधा नहीं मिल पाई। शनिवार को ट्राएज ओपीडी पहले की तरह संचालित होती रहेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें