फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफानी हवाओं से उखड़े पेड़, क्षतिग्रस्त हुए मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बर का पुरा और आसपास गांवों में रविवार की शाम करीब 10 मिनट तूफानी हवाओं का कहर देखने को मिला। हवाओं के कारण आठ पेड़ उखड़कर घरों पर गिर गए। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। खंभे टूट गए। बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। 20 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। प्रशासन ने नुकसान का आंकलन शुरू कराया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अचानक चक्रवाती तूफान जैसा आया था। शाम 7 बजे करीब 10 मिनट तक तेज घुमावदार हवाएं चलने से गांव के आसपास करीब आठ पेड़ उखड़ गए। गांव के दौजीराम कुशवाह की टिन सेड और छत ढहने से अनाज व भूसा मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पेड़ गिरने से गांव के रामबरन कुशवाह और नीरज के घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। बंटू कुशवाह का टिन सेड उड़ गया। पेड़, खंभे टूटकर गिरने से गांव में चीख-पुकार मच गई थी। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए थे। वहीं पड़ोसी गांव क्वारी में बुद्दे खां का मकान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। पड़ोस के गांव नरहौली, नरहौलीपुरा, जोधपुरा, टोडीपुरा में भी तूफानी हवाओं से नुकसान हुआ है। बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से करीब 20 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। 25 से अधिक जगह बिजली के खंबे गिर पड़े हैं। विद्युत विभाग के एसडीओ विशाल भारद्वाज का कहना है कि विद्युत आपूर्ति को बहाल कराया जा रहा है।
क्वारी गांव में तूफान में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। राजस्व टीम से नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। जो संभव मदद होगी वह ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतन सिंह, एसडीएम बाह तहसील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें