फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वास्थ्य मेलों में 1939 मरीजों को दिया गया उपचार

Sun, 03 Mar 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेलों में 1939 मरीजों को दिया गया उपचार
विज्ञापन

-सीएमओ ने अधिकारियों के साथ बेवर क्षेत्र में किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मेलों में 1939 मरीजों को उपचारित किया गया। 144 आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड बनाए गए 33 गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर और पीएचसी कौवाटांडा पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले मरीजों की उचित जांच के साथ उचित उपचार दिया जाए। मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह भी निरीक्षण के दौरान सीएमओ के साथ मौजूद रहे। रवींद्र सिंह गौर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। इसमें 1939 मरीजों को उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें