फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सक्रिय नकली मंगलामुखियों का गिरोह, उगाही का विरोध करने पर बस में तोड़फोड़

Thu, 05 Dec 2019 02:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आईएसबीटी पर ईदगाह डिपो की बस में नकली मंगलामुखी ने यात्रियों से वसूली का विरोध करने पर परिचालक की पिटाई कर दी और बस के शीशे तोड़ दिए। परिचालक ने ट्रांसपोर्ट नगर चौकी में नकली मंगलामुखी के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


आईएसबीटी पर नकली मंगलामुखी के गिरोह सक्रिय है, जोकि बसों में यात्रियों से नेग मांगने के नाम पर उगाही कर रहा है। बुधवार की दोपहर तीन बजे ईदगाह डिपो की बस संख्या यूपी 85 एटी-0899 जयपुर रूट पर जाने के लिए खड़ी थी।

परिचालक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इसी बीच बस में चार-पांच नकली मंगलामुखी घुस आए। वह यात्रियों से नेग के नाम पर वसूली करने लगे। एक यात्री के विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यात्रियों के शोर को सुनकर वह बस में चढ़े और मंगलामुखी को बाहर निकलने को कहा। इस पर नकली मंगलामुखियों ने मारपीट कर दी। बस का दाहिनी ओर का शीशा भी तोड़ दिया।

सवारियों के एकजुट होने पर नकली मंगलामुखी भाग निकले। इस बारे में स्टेशन प्रभारी को भी जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। इस बारे में परिचालक ने टीपी नगर चौकी में नकली मंगलामुखियों के विरुद्ध तहरीर दी है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें