बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू महासंघ ने हरीपर्वत चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महासंघ के किन्नर प्रकोष्ठ ने महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ पुतले पर अपना गुस्सा निकाला और नारेबाजी की।
जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ बांग्लादेश में पीड़ित हिंदुओं की आवाज को सड़क पर उठाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सौरव तिवारी, सुनीता मेहता, मीनू अग्रवाल, डिंपल गंभीर, देव ठाकुर, दीप नारायण यादव, काजल राठौर, स्वीटी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
वहीं, हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने भगवान टाॅकीज फ्लाईओवर के नीचे जोरदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के झंडे जलाकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष भारत चाहर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अंतरिम सरकार के इशारे पर हत्या, बलात्कार जैसे अपराध किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से बांग्लादेश में हो रहे नरसंहार को जल्द से जल्द रुकवाने की मांग की। इस दौरान मनोज चाहर, लोकेश लवानिया, पुलकित अग्रवाल, मोंटी निषाद, ए पी सिंह ठाकुर, अभिषेक चाहर, कान्हा श्याम चौधरी, आकाश आदि मौजूद रहे।