फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना बेरिकेडिंग के खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से हो सकता है बड़ा हादसा

Mon, 03 Jul 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सड़क के किनारों पर लगे बिना बेरिकेडिंग वाले ट्रांसफार्मर हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। इनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के दिनों में हादसा होने का खतरा और अधिक बढ़ गया हैं। शिकायतों के बावजूद बिजली निगम खुले ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कराने के लिए गंभीर नहीं है। लोगों को इस समस्या से निजात की मांग अधिशाषी अभियंता से की है।
विज्ञापन



शहर में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर सड़कों के किनारे बिना बेरिकेडिंग के खुले में रखे हैं। शहर गली मनौटा, सर्कुलर रोड वन विभाग कार्यालय के नजदीक, मोहल्ला किला, बिड़ला अस्पताल के समीप, मोहल्ला मोहन, जामा मस्जिद सहित अन्य स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले में रखे हुए हैं। बारिश का मौसम चल रहा है। कुछ दिन पूर्व ही बारिश में पोल करंट उतर आने से उसकी चपेट में आकर एक गोवंश की मौत मोहल्ला हुलका में हुई थी। खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से भी बड़ा हो सकता है। विद्युत निगम को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। लोग भी बैरिकेडिंग कराने की मांग कर रहे हैं।





- इन दिनों बारिश का मौसम है। बारिश से सड़कों पर जल भराव हो रहा है। खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से हादसा होने की आशंका बनी हुई है। - अनिल कुमार।

- बिना बेरिकेडिंग के सड़क किनारे ट्रांसफार्मर से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन विद्युत निगम का ध्यान इस ओर नहीं है। - पुष्पेंद्र माहेश्वरी।





खुले ट्रांसफार्मरों के आगे बैरिकेडिंग कराने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही ऐसे ट्रांसफार्मरों को चिह्नित करने का कार्य किया जाएगा। जिससे सुरक्षा के इंतजाम किया जा सकें। - सुरेश चंद्र रावत, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें