फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ट्रांसफार्मर का चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, गैंग का लीडर दे गया चकमा

Fri, 21 Nov 2025 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने उस कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है, जो ट्रांसफार्मर से चोरी किए गए सामान खरीद कर रहा था। हालांकि इस गैंग का लीडर पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एकता पुलिस ने रिंग रोड जीरो पॉइंट से ट्रांसफार्मरों का चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। लेकिन अभी ट्रांसफार्मर चोर गैंग का लीडर फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


एसीपी ताजगंज पीके राय ने बताया कि जिले भर से ट्रांसफार्मरों से एल्युमिनियम और कॉपर के तारों की चोरी करने वाले गैंग के पांच लोगों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। लेकिन दो आरोपी भागने में सफल हो गए थे। पुलिस ने चोरी के तारों को खरीदने वाले कबाड़ी डौकी के कोलारा निवासी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें -  भाभी ने उजाड़ दी दुनिया: कमरे में बुलाकर काटा था देवर का प्राइवेट पार्ट, एम्स में हुआ ऑपरेशन; अब ऐसी है हालत
विज्ञापन
विज्ञापन



उसके पास 20 किलो एल्युमिनियम की पत्ती, एक मोबाइल व नकदी बरामद किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह डौकी में कबाड़ की दुकान चलाता है। वह ट्रांसफार्मर के तारों को चोरी करने वाले गैंग से एल्युमिनियम और कॉपर के तार खरीदता था। इस गैंग का लीडर सैंया के हिडोरा निवासी छंगू फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें