आगरा पुलिस कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। सिकंदरा थाने में तैनात दरोगा अजय कुमार जायसवाल को पहली बार छत्ता थाने की कमान सौंपी गई है। क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने और बड़े खुलासों को लेकर उनके काम को इस तैनाती का इनाम माना जा रहा है। महिला निरीक्षक मंजू रानी को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नाई की मंडी रोहित कुमार को रकाबगंज भेजा गया है, जबकि रकाबगंज के प्रभारी योगेश कुमार को एकता थाने की जिम्मेदारी दी गई है। छत्ता थाना प्रभारी अंकुर मलिक को किरावली भेजा गया है। दरोगा मदन सिंह को नाई की मंडी थाने की कमान मिली है। वहीं एकता थाने के प्रभारी सौरभ सिंह को कमला नगर थाने का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा साइबर क्राइम थाने में अयूब खान और नवीन कुमार सैनी की तैनाती की गई है। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को अपर पुलिस आयुक्त का जनसंपर्क अधिकारी, जयदेव सिंह को आईजीआरएस प्रकोष्ठ प्रभारी और मीरपाल तेवतिया को थाना एएचटी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।