फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस में बड़ा फेरबदल: नगर जोन में 72 दरोगा इधर से उधर, साइबर थाने से सबसे अधिक तबादले

Mon, 09 Nov 2026 09:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दिवाली के बाद सोमवार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल किया गया। 72 दरोगाओं के तबादले कर दिए गए। साइबर थाने में सबसे अधिक बदलाव किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा पुलिस कमिश्नरेट के नगर जोन में सोमवार को डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने 72 दरोगाओं को इधर-उधर कर दिया। 18 दरोगाओं को पुलिस लाइन से थाना ताज सुरक्षा, सदर, महिला, सदर, शाहगंज, जगदीशपुरा, नाई की मंडी, साइबर थाने और कोतवाली में तैनाती दी गई। 
विज्ञापन


वहीं पश्चिमी जोन के बरहन थाना और पूर्वी जोन के डाैकी थाने से 1-1 दरोगा को साइबर और जगदीशपुरा थाना भेजा गया। नगर के अन्य थानों से 52 दरोगा इधर से उधर किए गए। सबसे अधिक साइबर थाने से 11 दरोगाओं का तबादला दूसरे थानों में किया गया। 
विज्ञापन


थाना सदर से 9 के तबादले किए गए। डीसीपी सिटी ने बताया कि सामान्य प्रक्रिया में तबादले किए गए हैं। नए दरोगाओं को थाने में भेजा गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें