पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा-जलेसर मार्ग पर थाना क्षेत्र के गांव नायकी सराय के समीप सोमवार सुबह सड़क किनारे करीब 20 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक के चेहरे पर चोट के निशान होने से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने नायकी सराय के पास सड़क किनारे युवक का शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई है।
एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि संभव है कि युवक शराब के नशे में नाक के बल सड़क पर गिर गया होगा जिससे उसके चेहरे पर चोट आई है। बताया कि चेहरे के अलावा मृतक के पूरे शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। संभव है की गिरने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।